International Nurses Day: सेवा, समर्पण और साहस को सलाम, जिला चिकित्सालय जांजगीर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय की सभी नर्सों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा और मरीजों की सेवा में उनके योगदान को सम्मानपूर्वक किया गया याद

जांजगीर-चांपा। International Nurses Day के अवसर पर 12 मई को जिला चिकित्सालय जांजगीर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय की सभी नर्सों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और मरीजों की सेवा में उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में अपनी जान की परवाह किए बिना पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ सेवा देने वाली नर्सों का सम्मान बुके एवं पुष्पमाला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सेब्रेनियन कुजूर ने नर्सिंग स्टाफ के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन उमा वर्मा एवं आकांक्षा साहू ने किया।
इस अवसर पर डॉ. अनीता श्रीवास्तव ने सभी नर्सों को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नर्सों ने विषम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सालय को सफलतापूर्वक संचालित करने में नर्सों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने कहा, “किसी भी अस्पताल की असली ताकत वहां की नर्सें होती हैं, जो पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करती हैं।” कार्यक्रम में वरिष्ठ नर्स सीमा सैमुअल एवं नर्मदा गोयल सहित जिला चिकित्सालय का नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।




