Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमजांजगीर-चांपा
Trending

बुडगहन में महुआ शराब का ‘काला कारोबार’ बेनकाब, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, 10 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

जांजगीर-चांपा/बलौदा। बुडगहन गांव में लंबे समय से चल रहे अवैध महुआ शराब के कारोबार पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस दिया। मुखबिर से मिली सूचना के बाद थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की इस दबिश से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बलौदा पुलिस ने बुडगहन के पनोरापारा में छापेमारी कर फिरत राम चौहान (45 वर्ष) को अवैध रूप से महुआ शराब रखते और बिक्री की तैयारी करते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। स्थानीय लोगों के बीच यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का मानना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर, जरायम बिंझवार, रोहित साहू तथा महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!