Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़सक्ती
Trending

Sakti: शराब दुकान से गायब हुए 10 हजार, पुलिस ने खोला ‘जेबकतरा गैंग’ का राज… लेकिन आधी रकम अब भी रहस्य!

डभरा शराब भट्ठी के बाहर वारदात, तीन संदिग्धों तक पहुंची पुलिस; 10 हजार में से केवल 5 हजार बरामद, बाइक भी जब्त, बाकी रकम की तलाश जारी

डभरा/सक्ती। डभरा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर हुई जेबकटी की घटना ने पहले पुलिस के सामने एक साधारण चोरी का मामला रखा, लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे एक संगठित जेबकतरा गिरोह की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, मामले में अभी भी एक बड़ा सवाल बाकी है कि जब पीड़ित ने पर्स में 10 हजार रुपए होने की बात कही थी, तो पुलिस केवल 5 हजार रुपए ही बरामद कर सकी। आखिर बाकी रकम कहां गई? इसी बिंदु पर विवेचना अभी भी जारी है। घटना 27 जून की रात करीब 8 बजे की है।

दरअसल, खुरघाटी निवासी कमलेश अजगले शराब खरीदने डभरा शराब भट्ठी पहुंचे थे। भीड़भाड़ के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से पर्स पार कर दिया। पर्स में करीब 10 हजार रुपए नकद रखे होने की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। अगले दिन 28 जून को थाना डभरा में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 234/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजीत सहिस (20), राहुल सहिस (22) एवं इरफान सहिस (22) निवासी खरसिया जिला रायगढ़ बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 5 हजार रुपए बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 एफ 3583 भी जब्त कर ली गई।

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और शेष रकम सहित गिरोह की अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

मामले का सबसे रहस्यमयी पहलू यह है कि पीड़ित के अनुसार पर्स में 10 हजार रुपए थे, जबकि पुलिस को आरोपियों से केवल 5 हजार रुपए ही मिले। क्या बाकी रकम किसी चौथे साथी तक पहुंचा दी गई? क्या वारदात में और लोग भी शामिल थे? या फिर चोरी के तुरंत बाद रकम बांट दी गई?

इन सवालों के जवाब पुलिस की आगे की विवेचना में सामने आ सकते हैं। फिलहाल, डभरा पुलिस इस जेबकतरा गिरोह के नेटवर्क और शेष रकम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!