Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
Trending

खरीफ सीजन में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिर्रा के दो कृषि केंद्र सीलबंद, बीज-उर्वरक जब्त, एक को नोटिस

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त दल ने रविवार को बिर्रा क्षेत्र के कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मेसर्स न्यू केशरवानी कृषि केंद्र में बीज एवं कीटनाशकों का विक्रय स्रोत प्रमाण पत्र के बिना किया जाता पाया गया।

जांजगीर-चांपा। खरीफ सीजन के बीच किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकासखंड बम्हनीडीह के बिर्रा स्थित दो कृषि केंद्रों को सीलबंद कर दिया। औचक निरीक्षण में बिना वैध दस्तावेज और लाइसेंस के बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों का विक्रय किए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त दल ने रविवार को बिर्रा क्षेत्र के कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मेसर्स न्यू केशरवानी कृषि केंद्र में बीज एवं कीटनाशकों का विक्रय स्रोत प्रमाण पत्र के बिना किया जाता पाया गया।

वहीं मेसर्स चंद्रा कृषि केंद्र के संचालक राजेश कुमार चंद्रा द्वारा बिना लाइसेंस बीज एवं उर्वरक का विक्रय किए जाने का मामला सामने आया। दोनों प्रतिष्ठानों से संबंधित बीज एवं उर्वरक जब्त कर उनके विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी गई। साथ ही कीटनाशक लाइसेंस में स्रोत प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं मिलने और कीटनाशक अधिनियम-1966 एवं नियम-1971 के प्रावधानों के उल्लंघन के कारण दोनों दुकानों को सीलबंद कर दिया गया।

इसी कार्रवाई के दौरान मेसर्स दीपक कृषि केंद्र, बिर्रा निरीक्षण टीम को कीटनाशकों से संबंधित सत्यापित स्टॉक रजिस्टर एवं सत्यापित बिल बुक प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर विभाग ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को नकली या बिना प्रमाणित कृषि सामग्री बेचने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जिले के सभी निजी कृषि केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और बिना लाइसेंस, बिना स्रोत प्रमाण पत्र अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कृषि विभाग की इस कार्रवाई से जिले के कृषि सामग्री विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!