Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपालोकल न्यूज़
Trending

कोयला हेराफेरी का बड़ा खुलासा: 3 ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, 115 टन कोयला और 3 ट्रेलर जब्त

जब प्लांट के आरएमएच विभाग में कोयला खाली कराया गया तो उसकी गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। जांच और पूछताछ में आरोपियों शेख सरफरोज, अजमत अंसारी और रामचन्द्र ने खुलासा किया कि अमझर स्थित गणेश कोल डिपो में उन्होंने ट्रकों से उच्च गुणवत्ता वाला कोयला उतारकर उसकी जगह घटिया स्तर का कोयला भर दिया था।

NKD@चांपा। जिले में कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने वाले गिरोह पर चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 115.04 मीट्रिक टन कोयला और तीन ट्रेलर जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वरिष्ठ सुरक्षाधिकारी सुरेश कुमार ने थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि भास्करपारा कोल माइंस सूरजपुर से कुवर ट्रांसपोर्ट भैयाथान के माध्यम से तीन ट्रेलरों में कोयला प्लांट के लिए भेजा गया था। वाहन चालक शेख सरफरोज, अजमत अंसारी और रामचन्द्र 25 मई को कोयला लेकर रवाना हुए और 27 मई को पीआईएल चांपा पहुंचे।

जब प्लांट के आरएमएच विभाग में कोयला खाली कराया गया तो उसकी गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। जांच और पूछताछ में आरोपियों शेख सरफरोज, अजमत अंसारी और रामचन्द्र ने खुलासा किया कि अमझर स्थित गणेश कोल डिपो में उन्होंने ट्रकों से उच्च गुणवत्ता वाला कोयला उतारकर उसकी जगह घटिया स्तर का कोयला भर दिया था।

मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 269/26 के तहत धारा 316(3) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अमझर स्थित कोल डिपो से बदला गया कोयला बरामद किया और मौके से तीन ट्रेलर सहित करीब 115 टन कोयला जब्त किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!