क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपालोकल न्यूज़
Trending

जांजगीर-चांपा: गांव-गांव शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी का शिकंजा, दो ठिकानों पर छापेमारी

पीपरसत्ती और अमरताल में कार्रवाई, महुआ शराब और देशी मदिरा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे पर प्रकरण दर्ज

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने अकलतरा क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 जून को आबकारी वृत्त अकलतरा की टीम ने ग्राम पीपरसत्ती में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान मीना बाई कुर्रे के रिहायशी मकान से 8 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री की आशंका के मद्देनजर आबकारी विभाग ने आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

इसी दिन ग्राम अमरताल में की गई दूसरी कार्रवाई में दिलहरण डहरिया के घर से 7.20 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आबकारी अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब का कारोबार न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे जनस्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार, मुख्य आरक्षक मुकेश शर्मा, विमल सनाद्य तथा आरक्षक गीता कमल और अंशु पाटनवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!