Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
कोर्ट-कचहरीक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापुलिस
Trending

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपी पीयूष जायसवाल के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर (94791-93199) या थाना चांपा प्रभारी (79874-60292) को सूचित करें।

जांजगीर-चांपा। शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी कर फरार चल रहे आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय के माध्यम से लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। जांजगीर-चांपा पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही है और आम नागरिकों से उसकी सूचना देने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, पीयूष जायसवाल (21) पिता पारेश्वर जायसवाल, निवासी ग्राम पोडीशकर, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा ने बम्हनीडीह, चांपा, कोरबा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम निवेश कराई। आरोप है कि करोड़ों रुपये की राशि एकत्रित करने के बाद वह फरार हो गया।

इस मामले में थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 87/2024 के तहत धारा 420, 406, 34 आईपीसी तथा थाना चांपा में अपराध क्रमांक 152/2025 के तहत धारा 318(4), 316(2), 111(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध दर्ज किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया था, लेकिन उसके बाद से आरोपी लगातार न्यायालय में अनुपस्थित है।

पुलिस ने बताया कि थाना चांपा के प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट तथा थाना बम्हनीडीह के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी है। इसके अलावा बिलासपुर न्यायालय में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के मामले और कोरबा न्यायालय में दर्ज प्रकरण क्रमांक 5341, 5340, 5339 एवं 5342 में भी गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं।

लगातार फरार रहने और न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण गृह मंत्रालय के माध्यम से आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। इसके बाद देश के सभी एयरपोर्ट, बंदरगाहों और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उसके आवागमन पर निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस ने जनता से मांगी मदद

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपी पीयूष जायसवाल के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर (94791-93199) या थाना चांपा प्रभारी (79874-60292) को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!