Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला में गूंजा “संकल्प से सिद्धि – 12 साल बेमिसाल” का संदेश, कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत निर्माण का संकल्प

कार्यशाला में यह भी कहा गया कि “संकल्प से सिद्धि” केवल एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, नवाचार, सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा आने वाले वर्षों में भारत विश्व पटल पर और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।

NKD@जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई जांजगीर-चांपा द्वारा शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में “संकल्प से सिद्धि – 12 साल बेमिसाल” विषय पर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की भावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा करना और कार्यकर्ताओं को आगामी दायित्वों के लिए तैयार करना था। कार्यशाला में जिले भर से आए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक बदलावों, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत अभियान, बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल क्रांति और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

कार्यशाला में संगठन की कार्यप्रणाली, सेवा भाव, अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की विचारधारा पर भी विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “विकसित भारत” के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

कार्यशाला में यह भी कहा गया कि “संकल्प से सिद्धि” केवल एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, नवाचार, सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा आने वाले वर्षों में भारत विश्व पटल पर और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद कमलेश जांगड़े, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, रामदेव कुमावत, राजेंद्र वैष्णव, जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, प्रशांत सिंह, अमर सुलतानिया, संतोष लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मीरी, नंद चौधरी, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष नंदनी रजवाड़े, प्रदीप शराफ, पंकज अग्रवाल, आशुतोष गोस्वामी, समीर शुक्ला, धनंजय सिंह, लक्ष्मी देवांगन, दुर्गा रजक, पुष्पेंद्र सिंह, विकास शर्मा, राम खूबवानी, राकेश रूपवानी, अनिल शर्मा, गौरव तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भाजपा की विचारधारा और सेवा आधारित राजनीति के माध्यम से देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!