Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़सक्ती
Trending

Sakti: दो साल में दो डबल मर्डर, एक ही गिरोह निकला कातिल; सक्ती पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज

सेंदुरस डबल मर्डर केस का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

शहजाद खान@सक्ती। मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में जून 2026 में हुए पति-पत्नी हत्याकांड का सक्ती पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी देवकुमार यादव (33) और रूपचरण यादव (40) को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने ही जून 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर को भी अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, सेंदुरस निवासी पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहरिन बाई खुंटे की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या की गई थी। वारदात के बाद आरोपियों ने सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल लूट लिए थे। साइबर सेल ने CEIR पोर्टल, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, खून लगे कपड़े, 74 हजार रुपये नकद, मोबाइल तथा लूटे गए सोने के आभूषण बरामद किए गए। लूट का माल खरीदने वाले जैजैपुर के सराफा व्यापारी बाबूलाल साहू को भी गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में मगनलाल गबेल और बुधवारा बाई गबेल की हत्या करना भी स्वीकार किया। सक्ती पुलिस ने दोनों चर्चित डबल मर्डर मामलों का खुलासा कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। मामले के सफल खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!