Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

मानवता की मिसाल बनीं जांजगीर-चांपा की प्रभारी पुलिस अधीक्षक, घायल युवक को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, समय पर मिला उपचार

जिला अस्पताल पहुंचाकर डॉक्टरों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश, लोगों ने कहा — “ऐसी मानवता ही पुलिस की असली पहचान”

जांजगीर। शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय मेन रोड पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में घायल युवक की मदद कर जांजगीर-चांपा जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की।

दोपहर लगभग 2:15 बजे एक मोटरसाइकिल चालक सड़क दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा था। घटना के समय वहां से गुजर रहीं प्रभारी एसपी ने हालात को गंभीर देखते हुए तत्काल अपना वाहन रुकवाया। उन्होंने बिना देर किए घायल युवक को स्वयं सहारा देकर अपने शासकीय वाहन में बैठाया और जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने डॉक्टरों को घायल युवक के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए। समय पर अस्पताल पहुंचने से युवक को तुरंत उपचार मिल सका। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस अधीक्षक की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि आज के समय में जहां कई लोग तमाशबीन बने रहते हैं, वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का इस तरह स्वयं मदद के लिए आगे आना प्रेरणादायक है।

घायल युवक ने भी पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद से उसकी जान बच सकी। यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आम जनता की सुरक्षा और जीवन बचाने के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!