Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपायुवाराज्यलोकल न्यूज़

विदाई समारोह में जागृति खरे को मिस फेयरवेल एवं रुपेश कुमार को चुना गया मिस्टर फेयरवेल

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों को दी गई भावभीनी विदाई

जांजगीर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य बी.पी. साहू ने छात्राध्यापकों को शीघ्र शिक्षक बनने की शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करने प्रेरित किया।

उप प्राचार्य एल.के. पाण्डेय ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक एम.आर. चन्द्रा एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता सुशील कुमार राठौर ने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

समारोह में जागृति खरे को मिस फेयरवेल एवं रुपेश कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। संस्थान की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राध्यापक देवाशीष, कौशिल्या, रवि कुमार, लक्ष्मण भारद्वाज, तेजप्रताप एवं दिव्या नायक को सम्मानित किया गया। वहीं प्रथम वर्ष से राज साहू, कविता चन्द्रा एवं नूतन राठौर को भी पुरस्कृत किया गया। सर्वाधिक उपस्थिति के लिए द्वितीय वर्ष से सावित्री धनवार एवं प्रथम वर्ष से प्रिया साहू को सम्मान मिला।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक गोपेश साहू, के.एम. जायसवाल सहित वरिष्ठ व्याख्याता नेहरू लाल प्रधान, संजय कुमार शर्मा, प्रतिमा साहू, बी. जायसवाल, कल्याणी बोस, आभा सिंह, उमाशंकर राठौर, मिली सिंह एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!