छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज में नाराजगी, कुलपति पर लगाया समाज के अपमान का आरोप

पोस्ट में कहा गया है कि विश्वविद्यालय को दान में मिली विशाल भूमि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल परिवार और समाज के योगदान का प्रतीक है। ऐसे में समाज के प्रतिनिधियों को विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण आयोजनों, विशेषकर दीक्षांत समारोह से दूर रखना दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है

एनकेडी@रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पर छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। समाज का कहना है कि विश्वविद्यालय को लगभग 1900 एकड़ भूमि दान करने वाले दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के समाज के प्रतिनिधियों को लगातार दूसरे वर्ष भी दीक्षांत समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे समाज में भारी नाराजगी है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर समाज की उपेक्षा और अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस विषय पर विश्वविद्यालय प्रशासन को स्मरण कराया गया था, इसके बावजूद इस बार भी समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने योग्य नहीं समझा गया।

पोस्ट में कहा गया है कि विश्वविद्यालय को दान में मिली विशाल भूमि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल परिवार और समाज के योगदान का प्रतीक है। ऐसे में समाज के प्रतिनिधियों को विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण आयोजनों, विशेषकर दीक्षांत समारोह से दूर रखना दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है।

दाऊ अनुराग अग्रवाल ने आरोप लगाया कि केवल दीक्षांत समारोह ही नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के अन्य कार्यक्रमों में भी छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने इसे जानबूझकर किया जा रहा अपमान बताते हुए कहा कि यह समाज के लिए “नाकाबिले बर्दाश्त” स्थिति बनती जा रही है।

समाज की ओर से कुलपति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की गई है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सामने आने के बाद विभिन्न समाजिक संगठनों और लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। वहीं अब यह देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!