छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा के निधन पर शोक की लहर, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने जताया दुःख

भरत मटियारा भाजपा संगठन और समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे। मछुआ समुदाय के हितों को लेकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहल की थीं

एनकेडी@रायपुर। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भरत मटियारा के निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

इसी क्रम में वर्णिका शर्मा, जो छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हैं, ने भी अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भरत मटियारा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि भरत मटियारा भाजपा संगठन और समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे। मछुआ समुदाय के हितों को लेकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण पहल की थीं। उनके निधन को भाजपा और मछुआ समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि संदेशों का सिलसिला जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी जा रही है। वहीं उनके निधन की खबर से समर्थकों और परिचितों में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!