Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

अकलतरा में सामान्य सभा विवाद गहराया, आक्रोशित पार्षदों ने नगर पालिका में जड़ा ताला

विरोध कर रहे पार्षदों का कहना है कि यदि पूर्व बैठक की कार्यवाही वैध थी तो नई बैठक बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी और यदि अवैध थी तो उसी दिन कार्यवाही को निरस्त क्यों नहीं किया गया। इस दौरान पार्षदों ने नगर हित के मुद्दों को लेकर प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप भी लगाया।

NKD@अकलतरा। नगर पालिका अकलतरा में सामान्य सभा बैठक विवाद अब और गहरा गया है। बीते 26 मई 2026 को हुई सामान्य सभा की बैठक को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच 29 मई 2026 को आक्रोशित पार्षदों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।

पार्षदों का आरोप है कि 26 मई 2026 की बैठक में उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं, इसके बावजूद उसी एजेंडे पर दोबारा बैठक बुलाना नियमों के विपरीत है। नाराज पार्षदों ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अनदेखी बताते हुए नगर पालिका प्रशासन और अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

विरोध कर रहे पार्षदों का कहना है कि यदि पूर्व बैठक की कार्यवाही वैध थी तो नई बैठक बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी और यदि अवैध थी तो उसी दिन कार्यवाही को निरस्त क्यों नहीं किया गया। इस दौरान पार्षदों ने नगर हित के मुद्दों को लेकर प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप भी लगाया।

नगर पालिका कार्यालय में ताला जड़ने की घटना के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। वहीं नगरवासियों के बीच भी इस पूरे विवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल, सभी की नजर अब अगली बैठक और प्रशासन के रुख पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!