Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम पंचायत किरकार में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर भ्रष्टाचार के आरोप, सरपंच ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर की मामले की जांच की मांग

संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए कार्य कराया जा रहा है, जिससे शासन की राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है

मालखरौदा (सक्ती)। जिले के में चल रहे तालाब सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्राम पंचायत किरकार के सरपंच ने इस संबंध में कलेक्टर सक्ती को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत किरकार के बंधवा तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। ग्राम के सरपंच मुकेश कुमार भारते द्वारा कलेक्टर को दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए कार्य कराया जा रहा है, जिससे शासन की राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि कार्य स्थल पर स्वीकृति संबंधी अनिवार्य सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। इससे कार्य की लागत, एजेंसी एवं स्वीकृति संबंधी जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जो पारदर्शिता के नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को पारदर्शी विकास कार्य का लाभ कब तक मिल पाता है।

जानकारी मांगने पर दी जा रही धमकी

सरपंच ने आरोप लगाया कि पंचायत द्वारा कार्य का स्टेटमेंट एवं जानकारी मांगे जाने पर ठेकेदार द्वारा सहयोग नहीं किया गया, बल्कि कथित रूप से धमकी भरा व्यवहार किया गया। शिकायत में कहा गया कि पंचायत प्रतिनिधियों को यह तक कहा गया कि “जहां जाना है जाओ, पंचायत का कोई मतलब नहीं है।”

पेड़ों की कटाई से हुआ नुकसान

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि तालाब परिसर में लगे अर्जुन, बबूल एवं पीपल सहित लगभग 20 से 25 पेड़ों को बिना पंचायत को सूचना दिए जेसीबी से उखाड़कर फेंक दिया गया, जिससे ग्राम पंचायत की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और पर्यावरणीय क्षति भी हुई है।

घटिया सामग्री उपयोग का आरोप

निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। सरपंच का कहना है कि दीवार निर्माण एवं अन्य संरचनाओं में घटिया मटेरियल इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भविष्य में निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

पंचायत के अधिकारों की अनदेखी

शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि पंचायत को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए कार्य कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन हो रहा है और ग्राम स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

जांच एवं कार्रवाई की मांग

ग्राम के सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि बंधवा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में हो रही कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों, ठेकेदार एवं संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस शिकायत की प्रतिलिपि मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन सहित संबंधित विभागों को भी भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!