Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़युवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

“श्री राम मिलेंगे” आश्रम में आगामी 19 एवं 20 मई को आयोजित होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान

जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वर्ग प्रभारी सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भाग लेंगे

जांजगीर-चांपा। जिले के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 एवं 20 मई को आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेंदुआ स्थित “श्री राम मिलेंगे” आश्रम में संपन्न होगा।

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण महाभियान में जांजगीर-चांपा जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता, वर्ग प्रभारी सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, जनसंपर्क रणनीति एवं आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है।

प्रशिक्षण सत्र में प्रमुख रूप से सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह सहित जिले के सातों मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, दो दिवसीय प्रशिक्षण में वैचारिक सत्र, संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, सेवा गतिविधियों एवं जनहित योजनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।

साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा जिलेभर से कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!