क्राइमछत्तीसगढ़राज्यरायपुर
Trending
नए आपराधिक कानूनों पर पुलिस का विशेष लाइव सत्र, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा ने दिए आमजन के सवालों के सरल और व्यवहारिक जवाब
फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रसारित इस लाइव कार्यक्रम में नागरिकों ने बड़ी संख्या में जुड़कर अपने सवाल कमेंट बॉक्स के जरिए पूछे। एडीसीपी राहुल देव शर्मा ने लोगों के प्रश्नों का सरल भाषा में उत्तर देते हुए बताया कि नए आपराधिक कानूनों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, त्वरित और पीड़ित-केंद्रित बनाना है।

रायपुर। नए आपराधिक कानूनों के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस द्वारा रविवार को एक विशेष लाइव संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ऑनलाइन सत्र में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) राहुल देव शर्मा ने नए कानूनों के तहत आमजन को मिलने वाली सुविधाओं और अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी।

फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रसारित इस लाइव कार्यक्रम में नागरिकों ने बड़ी संख्या में जुड़कर अपने सवाल कमेंट बॉक्स के जरिए पूछे। एडीसीपी राहुल देव शर्मा ने लोगों के प्रश्नों का सरल भाषा में उत्तर देते हुए बताया कि नए आपराधिक कानूनों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, त्वरित और पीड़ित-केंद्रित बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, पीड़ितों के अधिकार, डिजिटल साक्ष्यों की अहमियत, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े मामलों में नई व्यवस्थाओं तथा समयबद्ध जांच जैसी महत्वपूर्ण बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कानूनों की सही जानकारी रखें और किसी भी भ्रम की स्थिति में पुलिस से संपर्क करें।
रायपुर पुलिस का यह लाइव सत्र लोगों के लिए जागरूकता का प्रभावी माध्यम साबित हुआ। सोशल मीडिया के जरिए बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम से जुड़कर नए कानूनों को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इसी तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन कानूनों के प्रति अधिक जागरूक और सजग बन सकें।