VIDEO: बस्तर के मर्दापाल साप्ताहिक बाजार पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, होटल वाले से मुस्कुराकर पूछा – “चाय मिलेगा क्या?”
गृहमंत्री के इस सहज व्यवहार से होटल संचालक और आसपास मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और बाजार की गतिविधियों का भी जायजा लिया। आम लोगों के बीच बिना किसी औपचारिकता के पहुंचने और सामान्य ग्राहक की तरह चाय मांगने का उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

नारायणपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का बस्तर दौरा उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब वे नारायणपुर जिले के मर्दापाल के साप्ताहिक बाजार में आम लोगों के बीच सहज अंदाज में पहुंचे। बाजार भ्रमण के दौरान उन्होंने एक छोटे होटल (चाय दुकान) पर रुककर होटल संचालक से मुस्कुराते हुए पूछा, “चाय मिलेगा क्या?”

गृहमंत्री के इस सहज व्यवहार से होटल संचालक और आसपास मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और बाजार की गतिविधियों का भी जायजा लिया। आम लोगों के बीच बिना किसी औपचारिकता के पहुंचने और सामान्य ग्राहक की तरह चाय मांगने का उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।
बाजार में मौजूद लोगों ने गृहमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और अपनी स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का भरोसा दिलाया।
मर्दापाल का साप्ताहिक बाजार बस्तर अंचल के प्रमुख ग्रामीण बाजारों में से एक माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी और दैनिक जरूरतों का सामान लेने पहुंचते हैं। गृहमंत्री के अचानक बाजार पहुंचने से वहां उत्सुकता का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई।