छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशबस्तरराजनीतिराज्यरायपुर
Trending
गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- “ऐसा स्वागत न अमेरिका में होगा, न बम्बई में… यह तो सिर्फ बस्तर के ओरछा में ही संभव है”
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि कन्हारगांव कैंप को जल्द ही "शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा – जन सुविधा केंद्र" के रूप में विकसित कर आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा। इस जन सुविधा केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएं, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

राजेंद्र राठौर@नारायणपुर। बस्तर की आत्मीयता और पारंपरिक संस्कृति की एक झलक उस समय देखने को मिली, जब नारायणपुर जिले के ओरछा क्षेत्र स्थित कन्हारगांव कैंप में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा एवं अन्य अतिथियों का स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “ऐसा स्वागत न अमेरिका में होगा, न बम्बई में… यह तो सिर्फ हमारे ओरछा (बस्तर) में ही होगा।”

यह आयोजन थाना धौड़ई अंतर्गत कन्हारगांव कैंप में हुआ, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच आत्मीय माहौल देखने को मिला। बस्तर की पारंपरिक संस्कृति, अपनापन और मेहमाननवाजी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि कन्हारगांव कैंप को जल्द ही “शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा – जन सुविधा केंद्र” के रूप में विकसित कर आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा। इस जन सुविधा केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएं, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल सुरक्षा और विकास के बीच विश्वास की नई कड़ी बनेगी तथा दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मददगार साबित होगी।




