श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं श्रीधाम वृंदावन ब्रज यात्रा का भव्य आयोजन 26 सितंबर से, श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, राधा रानी मंदिर, नंदगांव, केशीघाट, यमुना तट, कृष्ण कुंड, बांके बिहारी मंदिर सहित अनेक पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही यात्रा अवधि में भोजन, प्रसादी एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी।

जांजगीर-चांपा। धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के संगम स्वरूप श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं श्रीधाम वृंदावन ब्रज यात्रा का भव्य आयोजन आगामी 26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक श्रीधाम वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा। इस पावन आयोजन में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव सहित ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा।

आयोजन समिति के अनुसार, इस आध्यात्मिक यात्रा में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका पूज्या दीदी प्रगति कृष्णप्रिया पाण्डेय के श्रीमुख से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र, सनातन संस्कृति, धर्म, भक्ति एवं मानव जीवन के मूल्यों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
- 26 सितंबर 2026 – श्रद्धालुओं की यात्रा प्रारंभ
- 28 सितंबर 2026 – श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
- 4 अक्टूबर 2026 – कथा विश्राम एवं यात्रा वापसी
ब्रज के प्रमुख तीर्थों के होंगे दर्शन
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, राधा रानी मंदिर, नंदगांव, केशीघाट, यमुना तट, कृष्ण कुंड, बांके बिहारी मंदिर सहित अनेक पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही यात्रा अवधि में भोजन, प्रसादी एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी।
सेवा राशि निर्धारित
यात्रा में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति ₹7,500 सेवा राशि निर्धारित की गई है। वहीं मुख्य यजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त ₹5,100 तथा जो श्रद्धालु यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे, उनके लिए पोथी पाठ की सेवा राशि ₹11,000 रखी गई है।
महिलाओं एवं बहनों के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो महिलाएं इस पावन यात्रा में सम्मिलित होना चाहती हैं, वे ₹3,000 देकर अपना पंजीयन करा सकती हैं।
संपर्क कर करा सकते हैं पंजीयन
आयोजन में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु मोबाइल नंबर 9243077566 पर संपर्क कर अथवा आयोजकों से सीधे संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पोस्टर में उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से भी सहयोग राशि जमा करने की सुविधा दी गई है।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस दिव्य आध्यात्मिक यात्रा एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने तथा धर्म, संस्कृति एवं भक्ति के इस महाअनुष्ठान का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।




