मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने किया स्वागत, क्षेत्र के विकास कार्यों की रखी मांग
स्वागत के दौरान जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आवश्यक विकास कार्यों की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहितकारी कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

NKD@जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 295 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम पोंड़ी (राछा) स्थित सत्य निजनाम बोध संस्थान में आयोजित सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व हेलीपेड पर जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभापति राजकुमार साहू ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभापति साहू ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा कोसे के शाल से सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आवश्यक विकास कार्यों की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई, सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहितकारी कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, संत-महात्मा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए लोकार्पण एवं भूमिपूजन से जिले में विकास की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।