Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बोले – शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति, सामाजिक एकता से होगा सर्वांगीण विकास

ग्राम कापन में गुरुवार 28 मई 2026 को अखिल भारतीय अघरिया समाज, क्षेत्र-जांजगीर द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सभा (बालसभा) एवं नवनिर्मित अघरिया सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह ने सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कार का प्रेरणादायी संदेश दिया।

एनकेडी@अकलतरा। ग्राम कापन में गुरुवार 28 मई को अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र-जांजगीर द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सभा (बालसभा) एवं नवनिर्मित अघरिया सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह ने सामाजिक एकता, शिक्षा और संस्कार का प्रेरणादायी संदेश दिया। अघरिया सामुदायिक भवन प्रांगण में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस भव्य आयोजन में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी शिक्षा और सामाजिक एकजुटता होती है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को मजबूत बनाने के लिए सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन आवश्यक है।

मंत्री चौधरी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल प्रतिभा का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा है। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज की पहचान और एकता का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे भवन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज के विकासात्मक कार्यों का केंद्र बनते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक विकास के लिए संगठित होकर कार्य करने की अपील की।

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति रायगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पटेल, पूर्व महासचिव चितरंजन सिंह पटेल, जनपद पंचायत अकलतरा अध्यक्ष शकुनदेव अघरिया, जनपद पंचायत अकलतरा सभापति शंकर लाल गौतम एवं जनपद पंचायत बलौदा सभापति संगीता देवेंद्र गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र-जांजगीर के अध्यक्ष रघुलाल सिंह कौशिक ने की। आयोजन अघरिया सामुदायिक भवन निर्माण समिति ग्राम कापन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सहयोग की अपील की तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, महामंत्री ग्रामीण जितेन्द्र सिंह कौशिक, प्रहलाद गोस्वामी, चंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!