Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा-भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन, जांजगीर के कचहरी चौक में फूंका पुतला, देश के सर्वोच्च पद का अपमान बताकर जताया कड़ा विरोध

BJP नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेतृत्व इस प्रकार की भाषा का प्रयोग बंद नहीं करता, तो विरोध प्रदर्शन और व्यापक रूप ले सकता है।

NKD@जांजगीर-चांपा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा आरएसएस को लेकर दिए गए कथित विवादास्पद बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय जांजगीर में जोरदार प्रदर्शन किया।

जांजगीर के कचहरी चौक में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और ‘देशद्रोही सोच नहीं चलेगी’ जैसे नारों के साथ कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े और भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि रायबरेली में आयोजित एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने देश के सर्वोच्च पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश के नेतृत्व को ‘गद्दार’ और ‘संविधान विरोधी’ कहे जाने से 140 करोड़ देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान बताते हुए कहा कि भाजपा और भाजयुमो पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाकर इसका विरोध जारी रखेंगे।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेतृत्व इस प्रकार की भाषा का प्रयोग बंद नहीं करता, तो विरोध प्रदर्शन और व्यापक रूप ले सकता है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा एवं भाजयुमो के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!