Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने जीवनदीप समिति की बैठक में व्यवस्थाओं की ली विस्तृत समीक्षा, दवा से लेकर मेडिकल किट तक हर तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश

जीवनदीप समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

NKD@ जांजगीर-चांपा। पामगढ़ के स्व. बहोरिक लाल सूर्यवंशी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 मई 2026 को आयोजित जीवनदीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने वर्तमान भीषण गर्मी तथा आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि गर्मी और बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को पहले से ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए। उन्होंने मेडिकल किट, प्राथमिक उपचार सामग्री, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों के इलाज और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों, स्टाफ की स्थिति तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को लेकर भी चर्चा की गई। विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जीवनदीप समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!