Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़सक्ती
Trending

करही गोलीकांड में मृतक आयुष कश्यप के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, परिवार को न्याय दिलाने हर स्तर पर लड़ाई लड़ने की कही बात 

परिजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि घटना में गिरफ्तार आरोपियों के पीछे बड़े लोगों की संलिप्तता है और पुलिस अब तक असली साजिशकर्ताओं तक नहीं पहुंच सकी है। मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की।

NKD@जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड में मृतक आयुष कुमार कश्यप के परिजनों से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने आयुष के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

परिजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि घटना में गिरफ्तार आरोपियों के पीछे बड़े लोगों की संलिप्तता है और पुलिस अब तक असली साजिशकर्ताओं तक नहीं पहुंच सकी है। मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा और असली आरोपियों तक पहुंचने के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।

गौरतलब है कि 23 अप्रैल 2026 की रात ग्राम करही में नकाबपोश बंदूकधारियों ने कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के बड़े पुत्र आयुष कुमार कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उनके छोटे पुत्र आशुतोष कश्यप घायल हो गए थे। मामले में पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!