Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपालोकल न्यूज़
Trending

Janjgir-Champa: एक फैसले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पिता और दो बच्चों की मौत से गांव स्तब्ध

गांव में हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर उन मासूम बच्चों का क्या कसूर था, जिनकी जिंदगी अभी शुरू भी नहीं हुई थी। घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों की आंखें नम हैं और हर तरफ शोक का माहौल है।

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव घर के भीतर मिलने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Oplus_131072

जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश कुमार पटेल पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। करीब एक सप्ताह पहले पत्नी से विवाद होने के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि रमेश ने परिवार को फिर से जोड़ने की आखिरी कोशिश करते हुए 16 जून को पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा था, लेकिन पत्नी ने वापस आने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह अकेला और निराश होकर घर लौट आया।

किसी ने शायद नहीं सोचा था कि यह निराशा इतनी बड़ी त्रासदी का रूप ले लेगी। बुधवार सुबह जब परिवार के बुजुर्ग सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे, तब घर के भीतर ऐसी खामोशी पसरी थी जो हमेशा के लिए तीन जिंदगियों को निगल चुकी थी। दोपहर में सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण घर पहुंचे तो रमेश और उसके दोनों मासूम बच्चे मृत अवस्था में मिले।

गांव में हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर उन मासूम बच्चों का क्या कसूर था, जिनकी जिंदगी अभी शुरू भी नहीं हुई थी। घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों की आंखें नम हैं और हर तरफ शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पहुंचीं और जांच की कमान संभाली। फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है। पूरे गांव में तीन जिंदगियों के एक साथ खत्म हो जाने का दर्द साफ महसूस किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!