Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

माँ और प्रकृति के सम्मान का संदेश: साहू समाज ने लगाया बादाम का पौधा, हर परिवार से एक पेड़ लगाने की अपील

वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से समाज को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है।

NKD@जांजगीर-चांपा। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और मातृत्व के सम्मान को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से साहू समाज द्वारा ग्राम पोड़ी में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बादाम का पौधा रोपकर हर परिवार को कम से कम एक पेड़ लगाने का संदेश दिया।

प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक एवं जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते पर्यावरणीय हालात और बढ़ते प्रदूषण के बीच वृक्षारोपण केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने लोगों से अपने माता-पिता के सम्मान में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक रूप से समाज को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है।

इस अवसर पर जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष प्रेमशंकर साहू, सचिव फिरतू साहू, महिला सचिव रत्ना साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू, लखनलाल साहू, मनहरण लाल साहू, भुनेश्वर साहू, संजय साहू, गजानंद साहू, बीना साहू, दुखुराम साहू, रामलाल साहू, नोहरलाल साहू, कलाराम साहू, जीवनलाल साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!