Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाटॉप न्यूज़युवाराजनीतिरायपुर
Trending

अकलतरा की आवाज़ को मिला सम्मान: विधायक राघवेंद्र सिंह बने “छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विधायक”, विधानसभा में हुआ गरिमामय सम्मान समारोह

सम्मान प्राप्त करने के बाद विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि अकलतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र के प्रत्येक जागरूक नागरिक, कार्यकर्ता और उनके परिवारजनों के विश्वास एवं सहयोग का परिणाम है।

राजेंद्र राठौर@रायपुर/अकलतरा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह को “छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विधायक” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विधानसभा में सक्रिय, प्रभावी और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में राज्यपाल रामेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधानसभा के अनेक मंत्री, विधायक और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि अकलतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र के प्रत्येक जागरूक नागरिक, कार्यकर्ता और उनके परिवारजनों के विश्वास एवं सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि अकलतरा विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता का सम्मान है। मैं इसे अपने क्षेत्र के सभी नागरिकों को समर्पित करता हूँ।” उन्होंने कहा कि आपके विश्वास, स्नेह और सहयोग के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। जनहित, जनसेवा और अकलतरा की आवाज़ को विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ उठाने का मेरा संकल्प आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाया है, उसी विश्वास को बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा में क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के हर मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाते रहेंगे।

इस सम्मान की घोषणा के बाद अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक के समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने इसे पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। लोगों का कहना है कि यह सम्मान अकलतरा की जनता की आवाज़ को प्रदेश स्तर पर मिली पहचान का प्रतीक है।

“छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट विधायक” सम्मान मिलने के साथ ही विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि जनसेवा, विकास और जनता के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही उनके राजनीतिक जीवन का मूल उद्देश्य है। यह उपलब्धि न केवल उनके राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!