Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपालोकल न्यूज़
Trending

जनपद पंचायत नवागढ़ में कृषि स्थायी समिति की बैठक सभापति श्रीमती भारती राकी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न, किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के निर्देश

उपस्थित सदस्यों ने कहा कि किसानों को कृषि कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

जांजगीर-चांपा। जनपद पंचायत नवागढ़ में कृषि स्थायी समिति की बैठक सभापति श्रीमती भारती राकी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए किसानों की समस्याओं के निराकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

बैठक में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति एवं संचालित योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। समिति द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

उपस्थित सदस्यों ने कहा कि किसानों को कृषि कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विद्युत आपूर्ति, पशुपालन एवं मत्स्य विकास से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर समिति के सदस्य सुरेश कुमार कश्यप, रमेश साहू, दुर्गा पटेल, शांति सुखदेव टाइगर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कृषि विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!