Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपायुवाराज्यरायपुरलोकल न्यूज़
Trending

जांजगीर-चांपा पुलिस में युवा जोश की एंट्री, 21 प्रशिक्षु अधिकारियों से बढ़ेगी पुलिसिंग की ताकत

जनसुनवाई से लेकर अपराध विवेचना तक सीखेंगे जमीनी पुलिसिंग, आम जनता को मिलेगी बेहतर सेवाएं

एनकेडी@जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और 2 प्रशिक्षु सूबेदारों की पदस्थापना की गई है। राज्य पुलिस अकादमी रायपुर से बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद इन अधिकारियों को 10 माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जांजगीर-चांपा जिले में भेजा गया है। इनके आगमन से जिला पुलिस बल को नई ऊर्जा और कार्यक्षमता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें पुलिसिंग के व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का पहला दायित्व जनता को त्वरित न्याय और संवेदनशील सेवा प्रदान करना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को फरियादियों और आवेदकों के साथ सम्मानजनक तथा शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षु अधिकारियों को केवल कानून-व्यवस्था ड्यूटी तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें थाने की पूरी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत अपराध विवेचना, मर्ग जांच, शिकायतों की जांच, सीसीटीएनएस संचालन, रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग, न्यायालयीन कार्यवाही, मुलजिम पेशी, बीट व्यवस्था और मोहरीर कार्य जैसी जिम्मेदारियों की बारीकियां सिखाई जाएंगी।

पुलिस विभाग का मानना है कि जमीनी स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये अधिकारी भविष्य में अधिक सक्षम, अनुशासित और जनता के प्रति संवेदनशील पुलिस अधिकारी बनकर उभरेंगे। साथ ही जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में उनकी मौजूदगी से पुलिसिंग व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

जनता को होगा सीधा फायदा

प्रशिक्षु अधिकारियों की तैनाती से थाना स्तर पर कार्यों में गति आएगी। शिकायतों के निराकरण, कानून-व्यवस्था की निगरानी और जनसंपर्क गतिविधियों में सुधार होने की संभावना है। इससे आम नागरिकों को अधिक प्रभावी और त्वरित पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।

प्रशिक्षण में क्या-क्या सीखेंगे अधिकारी

  • अपराध विवेचना और मर्ग जांच
  • कानून-व्यवस्था एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी
  • सीसीटीएनएस संचालन
  • शिकायत एवं आवेदन जांच
  • रात्रि गश्त और बीट व्यवस्था
  • न्यायालयीन प्रक्रिया और मुलजिम पेशी
  • जनसंपर्क और नागरिक संवाद

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से कार्य करें, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!