Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमजांजगीरजांजगीर-चांपायूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

किराए के बहाने भारी वाहन लेकर फरार होने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

2 जेसीबी, हाइवा, टाटा सफारी समेत लाखों की संपत्ति जब्त, 3 साल से चला रहे थे ठगी का नेटवर्क

एनकेडी@जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने किराए पर भारी वाहन लेकर फरार हो जाने और उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 जेसीबी, 1 हाइवा, 1 टाटा सफारी, एक महंगा मोबाइल और मोटरसाइकिल समेत लाखों रुपये की संपत्ति बरामद की है। गिरोह पिछले तीन वर्षों से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब अकलतरा थाना क्षेत्र के पिपरसत्ती निवासी प्रदीप कुमार कोसले ने अपनी जेसीबी किराए पर देने के बाद उसके गायब हो जाने की शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने 1.40 लाख रुपये मासिक किराया देने और अग्रिम भुगतान का झांसा देकर जेसीबी ले ली थी, लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गए। यहां तक कि वाहन में लगा जीपीएस भी निकाल दिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने तीरथराज कुर्रे, राहुल खांडे और सन्नी पाटले को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह किरायानामा या खरीद-बिक्री का बहाना बनाकर वाहन हासिल करता था और फिर उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देता था। वाहन बेचने के बाद नंबर प्लेट बदल दी जाती थी ताकि पहचान न हो सके।

जांच में रायपुर, बिलासपुर और जबलपुर तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ। गिरोह के मास्टर माइंड भरत गुप्ता और उसके सहयोगी शिवम जायसवाल को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया। भरत गुप्ता के खिलाफ पहले भी जेसीबी ठगी का मामला दर्ज होना सामने आया है।

बरामद संपत्ति

  • 02 जेसीबी मशीन
  • 01 हाइवा वाहन
  • 01 टाटा सफारी
  • सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा मोबाइल
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

गिरफ्तार आरोपी

  1. तीरथराज कुर्रे (21 वर्ष), बिलासपुर
  2. राहुल खांडे (24 वर्ष), बिलासपुर
  3. सन्नी लाल पाटले (35 वर्ष), अकलतरा
  4. शिवम जायसवाल (28 वर्ष), जबलपुर
  5. भरत गुप्ता (47 वर्ष), बिलासपुर/जबलपुर

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!