Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

ग्राम सिवनी में चला प्रशासन का बुलडोजर: वर्षों से जमे बेजा-कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण

तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लंबे समय से किए गए बेजाकब्जों को हटाया, कार्रवाई के दौरान पूरे गांव में हलचल का माहौल बना रहा

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सिवनी-नैला में मंगलवार को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लंबे समय से किए गए बेजाकब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान पूरे गांव में हलचल का माहौल बना रहा।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि ग्राम सिवनी में कई लोगों ने शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान, झोपड़ियां और अन्य निर्माण कर लिए थे। मामले की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद संबंधित कब्जाधारियों को कई बार नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन चेतावनी के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की योजना बनाई।

मंगलवार सुबह तहसीलदार, राजस्व अमला और पुलिस बल गांव पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीन लगाकर अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। देखते ही देखते वर्षों से बने कई अस्थायी निर्माण धराशायी हो गए। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासनिक टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई वाहनों पर, लेकिन रेत माफिया अब भी बेखौफ ! केवा-नवापारा सहित दर्जनों स्थान से रेत का अवैध उत्खनन लगातार जारी

अधिकारियों ने कहा कि शासन की जमीन सार्वजनिक उपयोग और विकास कार्यों के लिए सुरक्षित रखी जाती है। ऐसे में अवैध कब्जों के कारण योजनाओं और विकास कार्यों में बाधा आती है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

अखंड सौभाग्य और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने की विशेष तैयारी, मंदिरों और वट वृक्षों के पास होगी पूजा-अर्चना

कार्रवाई के बाद गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने अब भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!