राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2026 में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, संस्कृत समूह गायन और समूह नृत्य ने जीता सभी का दिल
यह गरिमामय आयोजन 15 जुलाई 2026 को संगीत नाटक अकादमी एवं सीसीआरटी (Centre for Cultural Resources and Training) के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जांजगीर में आयोजित किया गया। शाम 5 से 7 बजे तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय परंपराओं तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था।

राजेंद्र राठौर@जांजगीर। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। महाकवि कालिदास जयंती एवं ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव-2026 में विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों और अतिथियों की खूब वाहवाही बटोरी।
यह गरिमामय आयोजन 15 जुलाई 2026 को संगीत नाटक अकादमी एवं सीसीआरटी (Centre for Cultural Resources and Training) के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), जांजगीर में आयोजित किया गया। शाम 5 से 7 बजे तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय परंपराओं तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना था।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इस आयोजन की तैयारी की। महोत्सव में विद्यालय की ओर से प्रस्तुत संस्कृत समूह गायन और समूह नृत्य ने अपनी सधी हुई प्रस्तुति, अनुशासन और सांस्कृतिक सौंदर्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के संगीत शिक्षक सुभाष कहरा के निर्देशन में समूह गायन तथा नृत्य शिक्षक देवचरण निषाद के मार्गदर्शन में समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। दोनों प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं दर्शकों ने खूब सराहा और विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रीमती भिष्मिता साहू, श्रीमती नीलम सिंह, श्रीमती विजयलता राठौर, विकास साहू एवं ऋषभ अग्रवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास कराकर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए तैयार किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रभारी एवं सहयोगी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा, कला, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही यह भी कहा कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मंचों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।








