छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपालोकल न्यूज़
Trending

जांजगीर-चांपा में प्रशासनिक सर्जरी, 11 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, तहसीलदार शशिभूषण सोनी को जांजगीर की ज़िम्मेदारी

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जांजगीर, चांपा, नवागढ़, बलौदा, पामगढ़, अकलतरा, सारागांव और बम्हनीडीह तहसीलों में बदली गई जिम्मेदारियां

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जांजगीर-चांपा ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी किया है। 15 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत 11 अधिकारियों के पदस्थापना में बदलाव किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

  • आराधना प्रधान – तहसीलदार नवागढ़ से अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा।
  • पुलकित साहू – जिला कार्यालय से तहसीलदार सारागांव।
  • श्वेता यादव – अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा से जिला कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) संलग्न।
  • राजकुमार मरावी – तहसीलदार जांजगीर से तहसीलदार चांपा।
  • शशिभूषण सोनी – तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार जांजगीर।
  • प्रशांत पटेल – नायब तहसीलदार चांपा से प्रभारी तहसीलदार बम्हनीडीह।
  • अखिलेश विश्वकर्मा – नायब तहसीलदार पामगढ़ से नायब तहसीलदार बलौदा।
  • भागीरथी कश्यप – नायब तहसीलदार अकलतरा से नायब तहसीलदार सारागांव।
  • अभिषेक यादव – नायब तहसीलदार सारागांव से नायब तहसीलदार पामगढ़।
  • त्रिलोकचंद चतुर्वेदी – नायब तहसीलदार जांजगीर से नायब तहसीलदार अकलतरा।
  • रश्मि जायसवाल – नायब तहसीलदार चांपा से नायब तहसीलदार अकलतरा।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। प्रशासनिक हलकों में इसे राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!