Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपायुवालोकल न्यूज़
Trending

शासकीय हाई स्कूल सिऊंड में शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया स्वागत, निःशुल्क पुस्तकों का हुआ वितरण

समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करते हुए कक्षा नवमीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रकाश माथुर तथा कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रियंका को मोमेंटो एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अमित मैसी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शालेय कार्ययोजना की जानकारी दी।

जांजगीर-चांपा। शासकीय हाई स्कूल सिऊंड में बुधवार को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर आत्मीय स्वागत किया गया।

समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करते हुए कक्षा नवमीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रकाश माथुर तथा कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रियंका को मोमेंटो एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अमित मैसी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शालेय कार्ययोजना की जानकारी दी।

उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय को 100 प्रतिशत सफलता दिलाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन एवं अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच नकुल हंसराज, उपसरपंच संतोष राठौर, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय राठौर, ग्राम सचिव उत्तम कुमार, जनपद प्रतिनिधि, पंचगण, पालक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक ग्रेड-2 विशेष बंजारे, सहायक ग्रेड-3 हरिकिशन यादव तथा सफाई कर्मचारी दाताराम का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता छत्रपाल साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ तथा नए शैक्षणिक सत्र की सकारात्मक शुरुआत हुई।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!