जांजगीर के प्रवीण साहू की छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर वाली अलग हे’ 17 जुलाई को होगी रिलीज
फिल्म का निर्देशन और लेखन आनंद मानिकपुरी ने किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक सुनील सोनी, भीमा बंजारे और अजय चौहान ने अपनी सुरीली आवाज से गीतों को सजाया है। फिल्म में आधुनिक 5.1 साउंड इफेक्ट्स और आकर्षक VFX का उपयोग किया गया है, जिससे दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम बोड़सरा के युवा प्रवीण साहू छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में निर्माता और अभिनेता के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उनके अभिनय और निर्माण में बनी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर वाली अलग हे” आगामी 17 जुलाई को प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म का निर्देशन और लेखन आनंद मानिकपुरी ने किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक सुनील सोनी, भीमा बंजारे और अजय चौहान ने अपनी सुरीली आवाज से गीतों को सजाया है। फिल्म में आधुनिक 5.1 साउंड इफेक्ट्स और आकर्षक VFX का उपयोग किया गया है, जिससे दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।
प्रवीण साहू की इस उपलब्धि को लेकर जांजगीर सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीण अंचल से निकलकर बड़े पर्दे तक पहुंचने वाले युवा कलाकार की सफलता को लोग पूरे जिले के लिए गौरव की बात मान रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने अपील की है कि 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचकर फिल्म “मोर वाली अलग हे” देखें, टिकट खरीदकर स्थानीय प्रतिभा का उत्साहवर्धन करें और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को भी अपना भरपूर समर्थन दें।