Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़
Trending

अमृत भारत स्टेशन योजना से बदलेगी अकलतरा की तस्वीर, क्रोकोडाइल थीम बनेगी नई पहचान, यात्रियों को स्टेशन पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अकलतरा रेलवे स्टेशन के उन्नयन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। रेलवे विभाग द्वारा स्टेशन परिसर तथा सामने के क्षेत्र का क्रोकोडाइल थीम पर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिससे यह स्टेशन अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

एनकेडी@अकलतरा। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और समृद्धि के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि अकलतरा में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित हो रहा क्रोकोडाइल थीम आधारित रेलवे स्टेशन क्षेत्र की नई पहचान और आधुनिक विकास का प्रतीक बनेगा।

अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि अकलतरा रेलवे स्टेशन के उन्नयन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। रेलवे विभाग द्वारा स्टेशन परिसर तथा सामने के क्षेत्र का क्रोकोडाइल थीम पर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिससे यह स्टेशन अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

नए भारत की सोच का प्रतीक

उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक रेलवे स्टेशन का निर्माण नहीं, बल्कि नए भारत की सोच, स्थानीय संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है। स्टेशन के विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और अकलतरा शहर की छवि भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

रेलवे क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन

सौरभ सिंह ने बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में आधारभूत संरचनाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि रेलवे क्षेत्र में भी अनेक ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिले हैं, जिनसे यात्री सुविधाओं और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार हुआ है।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति महादेव नेताम, नगर मंडल अध्यक्ष गोपेश तुलस्यान, नगर महामंत्री गोवर्धन साहू, पार्षद दिनेश दास, आशीष प्रसाद, विपुल केडिया सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!