Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपायुवालोकल न्यूज़
Trending

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल, पैसों का लालच देकर युवती को फंसाया, चांपा में साइबर शिकारी हुआ गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए बना रहा था दबाव

बताया गया कि करीब 10 से 12 दिन बाद आरोपी लगातार फोन कर पैसे वापस मांगने लगा। इस दौरान वह गाली-गलौज करने लगा और युवती पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश करने लगा। जब युवती ने उससे संपर्क खत्म कर दिया तो आरोपी ने कथित तौर पर युवती और उसकी मां को जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया।

एनकेडी@जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती किस तरह मुसीबत में बदल सकती है, इसका ताजा उदाहरण चांपा में सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे ब्लैकमेलिंग और धमकियों तक पहुंच गई। आरोपी ने पहले युवती का विश्वास जीता, फिर पैसों का लालच देकर उसे अपने जाल में फंसाने की कोशिश की और बाद में उसी पैसे को हथियार बनाकर मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम बरेठ (22) ने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से संपर्क किया। बातचीत बढ़ने के बाद उसने युवती के बैंक खाते में पैसे जमा कर दिए। युवती द्वारा पैसे लेने से इनकार किए जाने पर आरोपी ने बाद में रकम लौटाने की बात कही, लेकिन कुछ दिनों बाद उसका व्यवहार बदल गया।

बताया गया कि करीब 10 से 12 दिन बाद आरोपी लगातार फोन कर पैसे वापस मांगने लगा। इस दौरान वह गाली-गलौज करने लगा और युवती पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश करने लगा। जब युवती ने उससे संपर्क खत्म कर दिया तो आरोपी ने कथित तौर पर युवती और उसकी मां को जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर भरोसा पड़ा भारी

मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बनने वाले रिश्ते कितने सुरक्षित हैं। साइबर अपराधी अक्सर पहले भरोसा जीतते हैं, फिर भावनात्मक, आर्थिक या सामाजिक दबाव बनाकर अपने शिकार को ब्लैकमेल करने का प्रयास करते हैं।

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी शिवम बरेठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

युवाओं के लिए पुलिस की चेतावनी

यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी की कहानी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर शोषण का गंभीर संकेत भी है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धमकी, ब्लैकमेलिंग या साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!