साहू संघ के व्यापार प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू व संयोजक राजकुमार साहू ने जारी की सूची
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू एवं प्रदेश संयोजक राजकुमार साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को मजबूत बनाने, समाज के व्यापारिक वर्ग को संगठित करने तथा प्रदेशभर में व्यापार प्रकोष्ठ की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के व्यापार प्रकोष्ठ में विभिन्न प्रदेश स्तरीय पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजकुमार साहू ने प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति सूची जारी की।
जारी सूची के अनुसार सहसंयोजक पद पर संदीप साहू (जमनीपाली, कोरबा), हिमांचल साहू (रायपुर), धर्मप्रकाश साहू, महेश्वर साहू (कवर्धा), बीरबल साहू (बलौदाबाजार), लोकराम साहू (मुंगेली), मोतीलाल साहू (बेमेतरा), श्रीराम साहू (सूरजपुर) एवं शिव कुमार साहू (बिलासपुर) को नियुक्त किया गया है।
अनुप साहू (रायपुर) को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन सचिव बने ये पदाधिकारी
- डायमण्ड साहू (बलौदाबाजार)
- रामकुमार साहू (जांजगीर-चांपा)
- संतोष साहू (भिलाई)
- गौरव साहू (रायपुर)
- रवि साहू (मोहगांव, सक्ती)
- चैतन्य साहू (बोरदा, सक्ती)
संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त
- नरेश साहू (कोरिया)
- मुनेश साहू (रायगढ़)
- रामगुलाल साहू (गरियाबंद)
- मोहनलाल साहू (रायगढ़)
- डॉ. नानकचंद साहू (सरवानी)
- गुलाबचंद साहू (सारंगढ़)
मीडिया प्रभारी बनाए गए
- लखेन्द्र कुमार दीपक (नारायणपुर)
- सीताराम सोनेबरा (कांकेर)
- उपेन्द्र गुप्ता (अंबिकापुर)
- कुंज बिहारी साहू (गरियाबंद)