Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़धर्मराज्यलोकल न्यूज़

मोहतरा में श्री शिवरीनारायण मठ के बाड़ा निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

एक वर्ष में पूर्ण होगा निर्माण, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मिलेगी सुविधा

जांजगीर-चांपा। ग्राम मोहतरा में श्री शिवरीनारायण मठ के बाड़ा के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण हेतु बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त जी महाराज, मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य, ग्रामवासी एवं क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि पूर्वाचार्यों द्वारा निर्मित यह बाड़ा वर्षों से ग्रामवासियों के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों का केंद्र रहा है, जो समय के साथ जीर्ण हो गया था। अब इसके नवनिर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि भगवान शिवरीनारायण की कृपा से निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

कार्यक्रम में ट्रस्ट कमेटी के सदस्य बृजेश केसरवानी एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मठ-मंदिर सदियों से समाज सेवा का कार्य करते आ रहे हैं और यह निर्माण कार्य भी उसी कड़ी का हिस्सा है। कार्यक्रम के अंत में सरपंच, कोटवार सहित अतिथियों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!