करही गोलीकांड के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन, SP विजय पाण्डेय ने बनाई “ऑपरेशन हंट” टास्क फोर्स
अवैध रेत-कोयला कारोबार पर शिकंजा कसने 14 पुलिसकर्मियों की दो विशेष टीमें गठित, नाम सहित जारी हुआ आदेश

एनकेडी@जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड के बाद पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती बढ़ाते हुए विशेष अभियान ऑपरेशन हंट के तहत दो अलग-अलग Illegal Mining Task Force का गठन किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिले में अवैध रेत और कोयला परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों तथा करही गोलीकांड के बाद सामने आए तथ्यों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि टास्क फोर्स में शामिल पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेंगे और अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करेंगे।
Task Force-1 में शामिल पुलिसकर्मी
पहली टीम में कुल 7 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जिनमें –
- प्रधान आरक्षक 490 जगदीश प्रसाद रत्नाकर
- आरक्षक 21 पदुमलाल जाटवर
- आरक्षक 899 आशीष कुमार यादव
- आरक्षक 111 गंगाधर कर्ष
- आरक्षक 546 हरी राम कंवर
- आरक्षक 790 संतोष भानू
- आरक्षक 01 राहुल दास महंत
Task Force-2 में शामिल पुलिसकर्मी
दूसरी टीम में भी 7 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें –
- प्रधान आरक्षक 433 रेखराज ध्रुव
- आरक्षक 128 मनीष सोनवान
- आरक्षक 973 कमल बहादुर सिंह क्षत्रिय
- आरक्षक 678 अर्जुन यादव
- आरक्षक 766 राघवेंद्र घृतलहरे
- आरक्षक 443 भूनेश्वर साहू
- आरक्षक 198 भूषण राठौर
थाना प्रभारियों को भी सख्त निर्देश
जारी आदेश में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दें। साथ ही स्थानीय स्तर पर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर निगरानी रखने को कहा गया है।
अब ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
ऑपरेशन हंट अभियान के तहत अब अवैध रेत और कोयला उत्खनन क्षेत्रों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, नदी घाटों और परिवहन मार्गों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि अवैध कारोबार में शामिल लोगों की गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हो सके।
करही गोलीकांड के बाद बढ़ी सख्ती
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम करही गोलीकांड के बाद सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो, स्थानीय शिकायतों और अवैध रेत कारोबार को लेकर उठ रहे सवालों के बाद पुलिस प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है। ऑपरेशन हंट के जरिए अब जिले में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के इस आदेश के बाद जिले में अवैध उत्खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।





