Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपालोकल न्यूज़
Trending

जांजगीर-नैला की गंदगी पर अब “वार्ड वॉर”, हर मोहल्ले की होगी निगरानी, कलेक्टर का बड़ा प्लान — पहले समझाइश, फिर कार्रवाई; प्लास्टिक और कचरा फैलाने वालों पर सख्ती तय

नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि शहर के हर वार्ड में अभियान चलाकर लोगों की आदतों में बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। शुरुआत में नागरिकों को समझाइश दी जाएगी, लेकिन इसके बाद भी यदि लोग खुले में कचरा फेंकते हैं, कचरा पृथक्करण नहीं करते या सार्वजनिक स्थानों को गंदा करते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-नैला शहर में जल्द ही सिर्फ सफाई अभियान नहीं, बल्कि “स्वच्छता अनुशासन अभियान” शुरू होने जा रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे की मौजूदगी में हुई बैठक में साफ संकेत दिए गए कि शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अब केवल अपीलों पर नहीं, बल्कि जनजागरूकता के बाद नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की रणनीति भी तैयार कर ली गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया कि शहर के हर वार्ड में अभियान चलाकर लोगों की आदतों में बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा। शुरुआत में नागरिकों को समझाइश दी जाएगी, लेकिन इसके बाद भी यदि लोग खुले में कचरा फेंकते हैं, कचरा पृथक्करण नहीं करते या सार्वजनिक स्थानों को गंदा करते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कलेक्शन पर रहेगा सबसे बड़ा फोकस

बैठक में सामने आया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर घर तक नियमित रूप से कचरा संग्रहण वाहन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन चाहता है कि नागरिक सड़क, नाली या खाली जगहों पर कचरा फेंकने के बजाय सीधे कचरा वाहन को ही दें। इसके लिए वार्डवार मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा और कचरा संग्रहण व्यवस्था की नियमित समीक्षा भी होगी।

बाजारों पर विशेष नजर, दुकानदारों के लिए भी जिम्मेदारी तय

शहर के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों को लेकर भी प्रशासन गंभीर नजर आया। बैठक में दुकानों में डस्टबिन रखना, कचरे का वैज्ञानिक निपटान करना और दुकान के आसपास सफाई बनाए रखना अनिवार्य करने पर जोर दिया गया। प्रशासन का मानना है कि यदि बाजार स्वच्छ रहेंगे तो पूरे शहर की छवि बेहतर होगी और नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।

प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की नई मुहिम

एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए व्यापक जनअभियान चलाया जाएगा। नागरिकों और व्यापारियों को कपड़े एवं जूट के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रशासन इसे केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मान रहा है।

‘स्वच्छता मित्र’ बनेंगे अभियान के नायक

बैठक की सबसे महत्वपूर्ण घोषणा सफाई कर्मचारियों को “स्वच्छता मित्र” के रूप में सम्मानित करने की रही। प्रशासन का मानना है कि शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ बने इन कर्मचारियों के सम्मान से अभियान को सामाजिक समर्थन मिलेगा।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!