Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़सक्ती
Trending

विमल गुटखे के लिए मांगे थे पैसे, इनकार पर बेटे ने मां का सिर पत्थर से कुचल दिया, आरोपी गिरफ्तार

जिस मां ने जन्म दिया, उसी की ले ली जान, सक्ती जिले के भेड़ीकोना गांव की हृदयविदारक घटना ने झकझोरा

NKD@सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ीकोना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मामूली रकम और नशे की लत ने एक बेटे को इतना निर्दयी बना दिया कि उसने अपनी ही मां की जान ले ली।

पुलिस के अनुसार, रविवार 14 जून की शाम करीब 7.40 बजे आरोपी लखन माली (25) पिता घासीराम माली ने अपनी मां तिहारिन बाई माली से विमल गुटखा खरीदने के लिए पैसे मांगे। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले अपनी मां के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

जान बचाने के लिए तिहारिन बाई घर से निकलकर भागने लगीं, लेकिन घर के पास टेप नल के समीप आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और पत्थर उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए डभरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सुमित गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी लखन माली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और पारिवारिक मूल्यों के क्षरण की भयावह तस्वीर भी प्रस्तुत करती है। गांव में इस घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है।

Rajendra Rathore

राजेंद्र राठौर विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार में पत्रकारिता का कोई पारंपरिक इतिहास नहीं रहा, फिर भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने वर्ष 2001 में दैनिक नवभारत में सर्वेयर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2017 में उन्होंने दैनिक नवीन कदम समाचार पत्र समूह में कार्यभार संभाला और तब से वे आज पर्यंत “स्थानीय संपादक” के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!