Sakti: फल दुकानों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का 3 दिवसीय विशेष जांच अभियान जारी, खराब फल किए गए नष्ट
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के नियंत्रक के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती के निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 27 मई 2026 से 29 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत जिले के फल विक्रेताओं एवं दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

NKD@सक्ती। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के नियंत्रक के आदेश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती के निर्देशों के परिपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 27 मई 2026 से 29 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत जिले के फल विक्रेताओं एवं दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण अभियान के दौरान मधु फल दुकान, टेमर रोड सक्ती से तरबूज का नमूना लेकर जांच हेतु रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। वहीं बाबी फल भंडार, टेमर रोड सक्ती से 9 किलोग्राम खराब आम जब्त कर नष्ट कराया गया। इसी प्रकार शगुन फल भंडार, कचहरी चौक सक्ती से 3 किलोग्राम खराब अंगूर जब्त कर नष्ट किए गए।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न फल दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, ताजे एवं गुणवत्तायुक्त फल बेचने तथा सड़े-गले फल बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य एवं निखिलेश साहू उपस्थित रहे। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रहेगी।




