जांजगीरजांजगीर-चांपालोकल न्यूज़
Trending
चांपा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 7 वाहन जब्त, मचा हड़कंप
पिपरदा से 1 हाईवा, पीथमपुर से 3 ट्रैक्टर और चांपा के हसदेव नदी क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए

जांजगीर-चांपा, 5 अक्टूबर 2026। जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा और चांपा सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच की गई।

जांच के दौरान पिपरदा से 1 हाईवा, पीथमपुर से 3 ट्रैक्टर और चांपा के हसदेव नदी क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर, कुल 7 वाहन खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए। सभी वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना चांपा एवं कलेक्टोरेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर महोबे ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।




