Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमसक्ती
Trending

तीर्थ यात्रा पर गया परिवार… पीछे से सक्रिय हुआ गैंग, छत के रास्ते घर में घुसे चोर, एक-एक सुराग जोड़कर पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी

थाना सक्ती क्षेत्र के स्टेशन पारा निवासी नीरज अग्रवाल परिवार सहित नासिक और ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए गए थे। चोरों ने कई दिनों तक बंद पड़े मकान पर नजर रखी। मौका मिलते ही 9 जुलाई की रात करीब 1:50 बजे गैंग ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और दुकान के गल्ले से 3,500 रुपये नकद तथा सोनी कंपनी का साउंड बॉक्स लेकर फरार हो गए।

शहजाद खान@सक्ती। आधी रात… सुनसान गली… बंद मकान… और छत के रास्ते घर में दाखिल होता एक साया। उसे क्या पता था कि उसकी हर हरकत घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो रही है। यही फुटेज बाद में पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग साबित हुई और चोरी की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

थाना सक्ती क्षेत्र के स्टेशन पारा निवासी नीरज अग्रवाल परिवार सहित नासिक और ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए गए थे। चोरों ने कई दिनों तक बंद पड़े मकान पर नजर रखी। मौका मिलते ही 9 जुलाई की रात करीब 1:50 बजे गैंग ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और दुकान के गल्ले से 3,500 रुपये नकद तथा सोनी कंपनी का साउंड बॉक्स लेकर फरार हो गए।

CCTV बना ‘खुफिया गवाह’

13 जुलाई को परिवार लौटने पर चोरी का पता चला। घर में लगे CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली गई तो एक संदिग्ध युवक चोरी करते हुए साफ दिखाई दिया। बस यहीं से पुलिस की ‘डिटेक्टिव जांच’ शुरू हो गई।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की और उससे पूछताछ की। पहले तो वह बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन सबूतों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाया। आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने तीन साथियों के नाम भी उगल दिए।

पूरी गैंग का खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि चोरी की पूरी योजना पहले से बनाई गई थी। बंद मकान की रेकी की गई और फिर छत के रास्ते अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। गिरोह में तीन युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल था।

बरामद हुआ चोरी का माल

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खगेश कुमार यादव उर्फ खोरू के कब्जे से चोरी गया सोनी कंपनी का साउंड बॉक्स बरामद कर लिया। हालांकि चोरी की गई नकदी आरोपी पहले ही खर्च कर चुके थे।

तीन गिरफ्तार, नाबालिग किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया

पुलिस ने दीपक सतनामी (20), विक्की यादव उर्फ रक्षा यादव (21) और खगेश कुमार यादव उर्फ खोरू (39) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!