Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
जांजगीरधर्म
Trending

वृंदावन भक्ति कुटीर जांजगीर के तत्वावधान में गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को निकाली जाएगी भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा

धार्मिक उल्लास और भक्ति से सराबोर इस आयोजन में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं को भगवान के दिव्य दर्शन के साथ रथ की पवित्र रस्सी खींचने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।

जांजगीर। वृंदावन भक्ति कुटीर, जांजगीर के तत्वावधान में गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक उल्लास और भक्ति से सराबोर इस आयोजन में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं को भगवान के दिव्य दर्शन के साथ रथ की पवित्र रस्सी खींचने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।

रथयात्रा का शुभारंभ सायं 3:00 बजे कलेक्टरेट चौक, जांजगीर से होगा। यात्रा कलेक्टरेट चौक, बीटीआई चौक, कचहरी चौक, नेताजी चौक, वृंदावन भक्ति कुटीर होते हुए अग्रसेन भवन, नैला पहुंचेगी। पूरे मार्ग में हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन, भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच भगवान का भव्य स्वागत किया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष आकर्षण रहेगा।

रथयात्रा के समापन पर अग्रसेन भवन, नैला में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सायं 7:00 बजे भगवान का स्वागत, 7:15 बजे छप्पन भोग अर्पण, 7:30 बजे भव्य महाआरती तथा 7:45 बजे से श्री जगन्नाथ महाप्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

आयोजन समिति ने जिले एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ की इस दिव्य रथयात्रा में सहभागी बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

मुख्य कार्यक्रम एक नजर में

  • तिथि: 16 जुलाई 2026 (गुरुवार)
  • प्रारंभ: सायं 3:00 बजे, कलेक्टरेट चौक, जांजगीर
  • समापन स्थल: अग्रसेन भवन, नैला
  • 7:00 बजे: भगवान का स्वागत
  • 7:15 बजे: छप्पन भोग
  • 7:30 बजे: महाआरती
  • 7:45 बजे: श्री जगन्नाथ महाप्रसाद वितरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!