20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस ने एक आरोपी को 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरुण सहिस (32) निवासी मेंहदीपारा चांपा को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से लगभग 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक ईश्वरी राठौर, प्रकाश द्विवेदी, मुद्रिका दुबे, विरेश सिंह सहित थाना चांपा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।





