Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़सक्ती
Trending

24 घंटे तक कैद, शराब पिलाकर बार-बार दुष्कर्म का आरोप: जैजैपुर पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दोनों आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि घर के अंदर एक आरोपी ने उसे पकड़कर रखा, जबकि दूसरे ने जबरदस्ती महुआ शराब पिला दी। शराब के प्रभाव से वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसकी बेहोशी और असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

शहजाद खान@जैजैपुर। सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने उसे जबरन घर के भीतर ले जाकर बंधक बना लिया, महुआ शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और करीब 24 घंटे तक उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर जैजैपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महज चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह 29 जून 2026 की सुबह रोज की तरह भीख मांगने निकली थी। लगभग 11 बजे वापस लौटते समय रास्ते में आरोपी राजकुमार कंवर उर्फ कोंदा और छतराम कंवर उर्फ टुकुलाल ने उसे रोक लिया।

 

आरोप है कि दोनों ने जबरन उसका हाथ पकड़कर राजकुमार के घर के भीतर ले गए और दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि घर के अंदर एक आरोपी ने उसे पकड़कर रखा, जबकि दूसरे ने जबरदस्ती महुआ शराब पिला दी। शराब के प्रभाव से वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसकी बेहोशी और असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

शिकायत के अनुसार यह घटनाक्रम 29 जून की सुबह से 30 जून की शाम तक चलता रहा। महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद जैजैपुर थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में तत्काल विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) एवं 127(2) के तहत अपराध दर्ज कर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। पुलिस का दावा है कि एफआईआर दर्ज होने के मात्र चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना स्वीकार किए जाने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उपजेल सक्ती भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!