Welcome to नवीन कदम डिजिटल   Click to listen highlighted text! Welcome to नवीन कदम डिजिटल
छत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
Trending

जांजगीर-चांपा में अब कैश की झंझट खत्म: जिले की 41 शराब दुकानों में शुरू हुई ऑनलाइन पेमेंट सुविधा

डिजिटल भुगतान से ग्राहकों को राहत, आबकारी विभाग ने सुविधाओं के विस्तार के साथ दुकानों में सफाई और मूलभूत व्यवस्थाएं भी सुधारीं

जांजगीर-चांपा। जिले की शराब दुकानों में अब ग्राहकों को नकदी लेकर पहुंचने की मजबूरी नहीं रहेगी। आबकारी विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले की 41 शराब दुकानों में ऑनलाइन भुगतान (डिजिटल पेमेंट) की व्यवस्था लागू कर दी है। इससे अब ग्राहक यूपीआई, क्यूआर कोड और अन्य डिजिटल माध्यमों से आसानी से भुगतान कर सकेंगे।

आबकारी विभाग के अनुसार, डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। नकदी की कमी, खुले पैसे की समस्या और भुगतान को लेकर होने वाले विवादों से भी अब काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले में शराब दुकानों की व्यवस्थाओं को आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में 41 दुकानों में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की गई है, जिससे ग्राहकों को सुगम और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था का लाभ मिल रहा है।

आबकारी विभाग ने केवल डिजिटल भुगतान तक ही अपनी पहल सीमित नहीं रखी है, बल्कि दुकानों में आवश्यक मरम्मत कार्य, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। विभाग का दावा है कि इससे उपभोक्ताओं को बेहतर वातावरण और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

आबकारी विभाग का मानना है कि एक ओर जहां अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर वैध शराब दुकानों में उपभोक्ता सुविधाओं का विस्तार कर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। जिले की 41 दुकानों में ऑनलाइन भुगतान सुविधा शुरू होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!